फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञान कांग्रेस की तैयारी शुरू, सात से नौ के बीच टीम करेगी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में अगले साल होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत सात से नौ अप्रैल के बीच विशिष्ट टीम निरीक्षण पर आएगी। विवि को भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 109वें वार्षिक सत्र की मेजबानी के लिए चुना गया है। यह आयोजन तीन जनवरी से सात जनवरी 2024 के बीच होगा।
विज्ञापन

विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री और समापन राष्ट्रपति करते हैं। विवि ने आखिरी बार वर्ष 2002 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की थी। इससे पहले लविवि वर्ष 1916, 1923, 1953 और 1985 में भी मेजबानी कर चुका है। इस बार के आयोजन में दुनिया भर के 20 हजार से ज्यादा वैज्ञानिक जुटने की उम्मीद हैं। इसमे नोबल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें