फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज और यूनिटी बी को मिली जीत

विज्ञापन
ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में
विज्ञापन
लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में मंगलवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नेशनल पीजी कॉलेज एफसी और यूनिटी बी एफसी ने जीत दर्ज की। नेशनल पीजी कॉलेज ने रेवन्स एफसी को 2-0 से हराया। यूनिटी बी ने एलएमसी बी को 2-1 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से उत्कर्ष ने 24वें और 48वें मिनट में गोल दागे। इनकी मदद से टीम ने रेवन्स एफसी को हराया। दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूनिटी बी एफसी ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया। लारेब ने 21वें और कमरान ने 43वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। एलएमसी बी की ओर से इयान ने 54वें मिनट में गोल दागा। लीग में बुधवार को दो प्री-क्वार्टर फाइनल के मैच ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर होंगे। पहला मुकाबले में वॉल्व्स एफसी का सामना अवध यूनाइटेड एफसी से होगा। दूसरे मैच में स्पोर्टिंग एफसी और एएमसी रिकॉर्ड की टीमें आमने-सामने होंगी।

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

ला मार्टिनियर बेकर्स ग्राउंड में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं जिला फुटबॉल लीग में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें