सम सेमेस्टर डिप्लोमा परीक्षा परिणाम घोषित
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 की सम सेमेस्टर डिप्लोमा परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि डी-फॉर्मा पहले व दूसरे वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। छात्र अपना परिणाम समर्थ पोर्टल पर लॉगइन आइडी के माध्यम से देख सकते हैं। समस्या होने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।