फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिनी स्टेडियम में आज सम्मानित होंगे राष्ट्रीय पदक विजेता, लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पद्म श्री मो. शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम) में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन होगा। स्टेडियम में सीएम राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। आयोजन को देखते हुए शुक्रवार सुबह दस बजे से शहर का यातायात बदला रहेगा। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

विक्रांतखंड-1 (सुधाकर पांडेय) / सुकृति हॉस्पिटल चौराहे से किसी भी प्रकार का यातायात मिनी स्टेडियम, रोलेक्स कटिंग, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात विजयीपुर अंडरपास या कठौता चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
रोलेक्स कटिंग (अयोध्या मार्ग-जीएस लॉन) से किसी भी प्रकार का यातायात मिनी स्टेडियम, विक्रांतखंड-1 (सुधाकर पांडेय) / सुकृति हास्पिटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात कमता तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा अथवा चिनहट तिराहा, कठौता चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन

कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात चिनहट तिराहा, कमता तिराहा अथवा हनीमैन चौराहा, हुसाड़िया चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विजयीपुर अंडरपास से कठौता चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कमता तिराहा, चिनहट तिराहा अथवा शहीद पथ अथवा हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें