जिस नेशनल हेराल्ड विवाद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को हिला दिया है, उसके पास लखनऊ में ही करोड़ों की प्रॉपर्टी है। बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स प्रा. लि. (एजेपीएल) की राजधानी में करीब 148 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी जा रही है।
देशभर में एजेपीएल की 7 संपत्तियों में शामिल लखनऊ की संपत्ति को बेशकीमती माना जा रहा है क्योंकि यह शहर के केंद्र कैसरबाग में स्थित है।
फिलहाल जमीन के अधिकांश हिस्से में कुछ मकान व दुकानें किराये पर चल रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस जमीन का डीएम सर्किल रेट करीब 35 करोड़ होगा।