कोरोना के सात नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने हुसैनगंज स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कार्यालय को सील कर दिया है। सैनिटाइजेशन के 48 घंटे बाद कार्यालय खुलने की संभावना है।
उधर, शनिवार को एनएचएम के सील कार्यालय में एक होटल का कर्मचारी केक लेकर पहुंच तो हड़कंप मच गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में अब तक 42 मरीज मिल चुके हैं। बीत दो दिन में वहां 35 मरीज मिले थे। इनमें से 24 मरीज एसपीएमयू और 11 मरीज सिफ्सा भवन के थे।
सात नए मरीज भी दोनों भवनों में मिले हैं। सबसे अधिक मरीज विशाल कॉम्प्लेक्स के अंडर ग्रांउड ऑफिस में मिले हैं। यहां एनएचएम का आईईसी का कार्यालय भी है।
बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद कार्यालय में रोस्टर से एक तिहाई कर्मचारी बुलाए जाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन वहां सैनिटाइजेशन नहीं किया गया था।
इसकी सूचना जब प्रशासन को मिली तो कार्यालय को सील कर दिया गया। कार्यालय भवन पर नोटिस भी लगा दिया गया है। साथ ही उसे बैरिकेड भी कर दिया गया है।