आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नोएडा में देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी निवासियों और देविका गोल्ड होम्ज बायर्स एसोसिएशन के सहयोग से घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह भाटी ने खुद तिरंगा वितरण कर इसकी शुरुआत की।
देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन 14 अगस्त को सोसाइटी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी उसके बाद 15 अगस्त को तिरंगा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे और देविका गोल्ड होम बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा मौजूद थे।