फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा: अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा नेता ने वितरित किया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

Mon, 08 Aug 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी निवासियों देविका गोल्ड होम्ज बायर्स एसोसिएशन के सहयोग से तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नोएडा में देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी निवासियों और देविका गोल्ड होम्ज बायर्स एसोसिएशन के सहयोग से घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूप सिंह भाटी ने खुद तिरंगा वितरण कर इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन 14 अगस्त को सोसाइटी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी उसके बाद 15 अगस्त को तिरंगा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे और देविका गोल्ड होम बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें