फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में नेशनल कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुणवत्ता के मामले में नेशनल पीजी कॉलेज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से संचालित यूपी प्रमाण पोर्टल पर स्टेट लेवल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से 15 फरवरी को जारी रैंकिंग में कॉलेज प्रथम स्थान पर है। इस पोर्टल से कॉलेजों का पढ़ाई की गुणवत्ता, प्रशासन, आधारभूत सुविधाओं और तय मानकों के आधार पर मूल्यांकन होता है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के 4576 राजकीय, शासकीय और निजी महाविद्यालयों के बीच यह उपलब्धि हासिल करना संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें