फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रतिभा दिखाएगी राखी

Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के तीन विद्यार्थियों ने पदक जीते हैं। इनमें राखी का चयन चयन राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए किया गया है। राखी ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका कॉलेज की प्रधानाचार्य स्मिता मिश्रा ने बताया कि रविवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बालिका कॉलेज की छात्रा राखी ने लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए दृश्यकला त्रिआयामी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के आधार पर राखी का चयन राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए किया गया। राष्ट्रीय कला उत्सव की तारीख व आयोजन स्थल अभी तय नहीं हुआ है।
जिले के वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र सुधीर कुमार ने लोकनृत्य और लाल ऋषि कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हबीबा ने शास्त्रीय गायन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों विद्यार्थियों ने भी लखनऊ मंडल की ओर से राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें