फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैडमिंटन में फारुख ने जीता गोल्ड मेडल

Tue, 07 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गाजियाबाद में गत दिनों हुई फिट इंडिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के फारुख शेख ने गोल्ड मेडल जीता है। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के छात्र फारुख की उपलब्धि से खेल प्रेमियों और साथी विद्यार्थियों में खुशी है। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सी. लाल ने खुशी जताई।
विज्ञापन

एमए प्रथम के छात्र फारूख शेख ने 3 से 5 नवंबर तक बैडमिंटन चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। फारूख ने बताया कि इस ओपन चैंपियनशिप से पहले वे मविश्वविद्यालय की ओर से भी खेल चुके हैं। फिट इंडिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक मिलना बड़ी उपलब्धि है।

लखनऊ विवि. की टीम से खेलेंगे चार खिलाड़ी
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के चार खिलाड़ी लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से खेलेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों हुए ट्रायल में हुआ। काॅलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी लाल ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कबड्डी ट्रायल में तीन खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिनमें राखी यादव और छाया सोनी का चयन हो गया है। इसी तरह बैडमिंटन के ट्रायल में लक्ष्मी शर्मा और पलक सोनी चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें