संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) सेल का उद्घाटन किया गया। इस सेल का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और छात्रों के नेतृत्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।