फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की कमान, अजमानी कोषाध्यक्ष

Tue, 16 Feb 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती के करीबी रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की कमान सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद नसीमुद्दीन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का चेयरमैन बनाया गया है। पूर्व विधायक सतीश अजमानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने नसीमुद्दीन को अहम जिम्मेदारी देकर मुस्लिमों को अपने पाले में खड़ा करने का दांव खेला है। बुंदेलखंड से ताल्लुक रखने वाले नसीमुद्दीन बसपा से विधान परिषद सदस्य थे। बसपा से बाहर होने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता भी समाप्त करा दी थी। इसके बाद नसीमुद्दीन ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। पार्टी ने अब उन्हें प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल का जिम्मा सौंपा है।

मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस मीडिया सेल को मजबूत करने में जुटी है। जल्द ही मीडिया विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता उबैद नासिर ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी का स्वागत किया। सतीश अजमानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी तरह निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें