फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नरीचक माइनर कटी, 150 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में मौरावां रजबहा से निकली नरीचक माइनर की दाहिनी पटरी कटने से आसपास के खेतों में बोई गई करीब 150 बीघा गेहूं, सरसों, चना, मटर की फसल में पानी भर गया। ग्रामीणों की शिकायत पर माइनर का पानी रोका गया, लेकिन कटान नहीं बंद कराया गया। इससे बंडे गांव तक पानी पहुंच गया और ग्रामीणों का गांव से निकलना तक दूभर हो गया। नरीचक माइनर भागीखेरा, कहुआ, ताला, खगियाखेड़ा, रजवापुर, अर्जुन खेड़ा, विक्रमपुर होते हुए बरदर गांव तक गई। बृहस्पतिवार को माइनर की पटरी बंडे गांव के पास खेतों में पानी भरने के बाद गांव तक पहुंच गया। किसानों ने कटान को बांधने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।राम किशोर, सोनी, शिव बालक, ललऊ ने बताया कि इसके पहले भी कई बार नहर की पटरी कट चुकी हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कटान को बंधवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें