फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजार पर कहर बरपा रही शीतलहर

Fri, 17 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दोपहर में ऐसा रहा ​भिनगा नगर का नजारा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। माघ की बदली जिलेवासियों पर कहर बरपा रही है। पछुआ हवा से बढ़ी गलन से लोग सारा दिन ठंड से ठिठुरते रहे। इसका असर बाजारों पर भी दिख रहा है, यहां ग्राहकों की आमद कम हो गई है।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड व पछुआ हवा से तराई में पारा लुढ़क गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित है। वहीं, दूसरी ओर बाजारों में भी इसका असर दिख रहा है। धूप न निकलने से सड़क पर वाहनों की संख्या कम हो गई है।
वहीं, सकट त्योहार के लिए धोए गए तिल सुखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोग सारा दिन अलाव के पास नजर आए। वहीं, नगर क्षेत्र में ठंड से निपटने के लिए लोग हीटर व ब्लोअर का सहारा लेते दिखे। ठंड बढ़ने के साथ ही कोयले का बाजार भी गर्म है। 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला कोयला अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें