फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से शुरू हो कांग्रेस मुक्ति संग्रामः मोदी

Sat, 19 Oct 2013 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी ने कानपुर रैली में भाषण का आगाज इमोशनल अंदाज में किया। भाषण को विराम देने से पहले मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे और यूपी से एक अपील भी की।
विज्ञापन


मोदी ने शिवराज को भी यूपी के लपेटे में लिया!

मोदी ने कहा कि कानपुर से भी स्वराज आंदोलन की शुरुआत हुई थी, एक बार फिर से कानपुर की जनता को कांग्रेस से मुक्ति पाने के लिए एक संग्राम छेड़ना होगा।

मोदी ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में हर पैंतरे आजमाए। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी, सुरक्षा से लेकर शिक्षा और व्यवस्था तक की बात की। उन्होंने लोगों के दिल में उतरने के लिए मां का भी सहारा लिया।

पढ़ें: मोदी की इमोशनल स्पीच, सपा-बसपा पर बरसे

उन्होंने एक मां की कहानी सुनाते हुए कहा कि यूपी की माएं अपने बच्चों को गुजरात में भेजकर सुकून से रहती हैं। मोदी बोले, यूपी में उन्हें यह भी पता नहीं रहता कि उनका बच्चा जिंदा घर लौटेगा भी या नहीं।
विज्ञापन


भाषण की शुरुआत उन्होंने भारत मां के जयकारे से की और उसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का रैली में स्वागत किया।

पढ़ें: कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा

मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'कानपुर के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया है। आप लोगों ने जिस तरह मेरा स्वागत किया है, वह अभिनंदनीय है।'

उन्होंने यह भी कहा कि आप लाखों लागों की आवाज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए। मोदी बोले, यह जयकारा देश को तबाह करने वाले लोगों को करारा जवाब है।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई नरेंद्र मोदी से डरते हैं मुसलमान?

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार इतनी बेशर्म है कि सुप्रीम कोर्ट में कह देती है कि फाइल गुम हो चुकी है, लेकिन मैं तो कहता हूं कि दिल्ली में तो सरकार ही गुम हो गई है।

उन्होंने अपनी गरीबी के दिनों को भी याद किया और कहा कि गरीबी का कोई मजाक उड़ाता है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है।

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आतताई पार्टी घोषित करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएन में सिर्फ तोड़ने की मानसिकता घुली हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ धोखाधड़ी की है। भाइयों को भाइयों से अलग करने का काम किया है।
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद उन्होंने कानपुर और यूपी की जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर आप हमको एक देंगे तो हम आपको सवाया देंगे। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के उद्घोष लगवाकर अपने भाषण को विराम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें