फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से ज्यादा 'सेफ' होगी मुलायम की रैली

Mon, 18 Nov 2013 10:01 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा और सपा की 21 नवंबर को होने जा रही रैलियों की सुरक्षा के लिए शासन स्तर से तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शासन ने दोनों रैलियों के लिए सुरक्षाबलों का आवंटन कर दिया है।

मगर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आगरा रैली के मुकाबले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बरेली रैली की सुरक्षा ज्यादा सख्त होगी।

21 नवंबर को भाजपा आगरा में चौथी ‘विजय शंखनाद रैली’ कर रही है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा मोदी इस रैली को संबोधित करेंगे।

50 दरोगा, 200 सिपाहियों का सुरक्षाकवच
इसी दिन मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बरेली में ‘देश बचाओ-देश बनाओ महारैली’ कर रहे हैं। शासन ने मोदी की रैली में 12 एसपी/एएसपी व 12 डिप्टी एसपी की तैनाती की है। रैली की सुरक्षा के लिए 50 दारोगा, 200 सिपाही व आठ कंपनी पीएसी भी आवंटित की गई है।

सपा की बरेली रैली के लिए 16 एसपी/एएसपी व इतने ही डिप्टी एसपी की तैनाती की गई है। दारोगा, सिपाही व पीएसी आगरा के बराबर ही रहेंगे।

इसके अलावा दोनों ही नेताओं की सुरक्षा के लिए फिलहाल एक-एक टीम कमांडो तैनात किए जा रहे हैं। मोदी की बहराइच रैली में कमांडो की तीन टीमें तैनात की गई थीं। कमांडो की एक टीम में 25 जवान होते हैं।
विज्ञापन


सभी बंदोबस्त पूरे
आईजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों रैलियों में पर्याप्त महिला कांस्टेबल की तैनाती रहेगी। बम डिस्पोजल दस्ते, डाग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बंदोबस्त किए गए हैं। विश्वकर्मा ने बताया कि बरेली के आईजी ने अधिक सुरक्षा बलों की मांग की थी।
विज्ञापन


इसकी वजह से वहां ज्यादा अधिकारी तैनात किए गए हैं। आईजी एटीएस आवश्यक समझेंगे तो रैलियों के लिए अतिरिक्त कमांडो की मांग कर सकते हैं।

आईबी से नहीं कोई इनपुट
विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों रैली स्थलों को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शासन ने साफ किया है राजनीतिक रैलियों के लिए आईबी की ओर से जो सामान्य इनपुट जारी किया गया था, उसके अलावा इन रैलियों के लिए कोई अन्य इनपुट नहीं दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें