फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नरही के व्यापारियों ने उठाया पार्किंग, पब्लिक टॉयलेट का मुद्दा

Fri, 31 Oct 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नरही में आयोजित व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय ग
विज्ञापन
लखनऊ। नरही आदर्श व्यापार मंडल कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक में बाजार में पार्किंग,पब्लिक टॉयलेट का मुद्दा उठाया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए ट्रकों को सड़क पर खड़े कर देने से हो रही असुविधा के कारण जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को भी गलत बताया गया। नरही आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ ने बाजार में पार्किंग और पब्लिक टॉयलेट बनवाने का मुद्दा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष उठाया। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कांटा बॉट-माप के लाइसेंस की अवधि बढ़ाकर पांच करने तथा फूड लाइसेंस की लेट फीस को बहुत अधिक करने का विरोध करते हुए इस समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को संबंधित अधिकारियों, सांसद व विधायक के समक्ष समस्या रख कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन भार्गव, अजय प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल, दिनेश सोनकर, अश्विनी मिश्रा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें