फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोआश्रय में हुआ नंदी व गो पूजन

Mon, 16 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोवंशों का पूजन कर गुड़, मिष्ठान और फल ​खिलाते लोग।
विज्ञापन
नगराम। महाशिवरात्रि पर रविवार को निराश्रित गोआश्रय स्थलों पर विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदी व गायों का विधिवत पूजन किया गया। पशुपालन विभाग की देखरेख में ग्राम प्रधानों ने गोआश्रय स्थलों पर पहुंचकर गायों व नंदी को माला पहनाई तथा उन्हें गुड़, मिष्ठान और फल खिलाए। कनेरी स्थित आदर्श गोआश्रय स्थल पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी गायों व नंदी को पहले नहलाया गया, उसके बाद उन्हें मालाएं पहनाई गईं। पूजन के बाद गुड़, मिष्ठान और हरा चारा खिलाया गया। इसके अलावा मितौली, आदमपुर, हुसैनाबाद, समेसी, बहरौली और मदारपुर समेत क्षेत्र की अन्य गोशालाओं में भी नंदी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें