फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फरवरी में मार्च सी तपिश, विक्षोभ से बढ़ेगी रात की गर्मी

विज्ञापन
पारा बढ़ने पर घूमते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप अब चुभन पैदा करने लगी है और फरवरी के मध्य में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को समय से पहले ही गर्मी की आहट महसूस करा दी है।
विज्ञापन


इसी बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। बादलों की हल्की मौजूदगी के बावजूद मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के संकेत हैं। विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि किसी बड़े मौसमीय बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

पारा बढ़ने पर घूमते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें