लखनऊ। लखनऊ विवि के प्राणि विज्ञान विभाग स्थित केएन बहल सभागार में 36वें अखिल भारतीय कांग्रेस व सतत विकास के लिए जीवन विज्ञान में नवाचार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ईआरए विवि के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहंदी, विशिष्ट अतिथि ढाका विवि की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हमीदा खानम रहीं। यह तीन दिवसीय सम्मेलन जैव विविधता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के विषयों पर शैक्षणिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक उत्सव और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रतीक बना। अध्यक्षता जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बीएन पांडेय ने की।