फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नंद गोपाल नंदी को मिली जान से मारने की धमकी, चार अलग-अलग नंबरों से की गई थी कॉल

Thu, 04 May 2023 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंत्री नंद गोपाल नंदी के सरकारी मोबाइल नंबर पर 19 अप्रैल की शाम 5.55 से लेकर 6.05 के बीच चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई। फोन उनके स्टाफ में तैनात समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने उठाया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के सरकारी मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री ने 25 अप्रैल को डीसीपी मध्य से शिकायत की। जांच के बाद बुधवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मंत्री नंद गोपाल नंदी के सरकारी मोबाइल नंबर पर 19 अप्रैल की शाम 5.55 से लेकर 6.05 के बीच चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई। फोन उनके स्टाफ में तैनात समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने उठाया। फोन करने वाले ने मंत्री नंद गोपाल नंदी को जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी समीक्षा अधिकारी ने मंत्री को दी। मंत्री ने 25 अप्रैल को डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक से लिखित शिकायत की। जांच के बाद बुधवार को हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब हजरतगंज पुलिस सर्विलांस सेल और साइबर क्राइम सेल की मदद से धमकी भरी कॉल करने वाले का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें