लविवि की नवचयनित मेधावी छात्र परिषद के पदाधिकारियों के साथ कुलपति प्रो. जेपी सैनी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मेधावी छात्र परिषद में एमए पत्रकारिता की छात्रा नैन्सी गुप्ता को अध्यक्ष और एमपीएड के छात्र आनंद सागर को महासचिव चुना गया है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक अनुशासन और छात्र कल्याण पर चर्चा हुई।
एमएससी भौतिक विज्ञान की मनीषा जोशी और एमपीएच की लिपिका ट्विंकल उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। दीपाली निषाद और छाया यादव संयुक्त सचिव होंगी। संकाय प्रतिनिधियों में कला से प्रिया पांडेय, शिक्षा से जिकरा रिजवी, इंजीनियरिंग से इशिता तिवारी, वाणिज्य से नंदिनी गुप्ता, प्रबंधन से अक्षत चोपड़ा और विज्ञान संकाय से श्वेता अग्रवाल को चुना गया है। अपर्णा तिवारी और जाह्नवी सक्सेना संस्कृति प्रतिनिधि, प्रिया पांडेय साहित्य प्रतिनिधि, नैन्सी गुप्ता मीडिया प्रतिनिधि, आनंद सागर खेल प्रतिनिधि और साक्षी दुबे विधि प्रतिनिधि होंगी। एमडी आरिफुर रहमान और देबोजित रॉय निबिर विदेशी विद्यार्थी प्रतिनिधि, जबकि जैक हा जोंग विदेशी विद्यार्थी प्रतिनिधि-2 होंगे।
कुलपति ने कहा कि परिषद प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सेतु बनेगी और छात्र समस्याओं के समाधान तथा शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने में सहयोग करेगी। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कन्नौजिया, प्रो. मोनिषा बनर्जी, प्रो. शशिभूषण, प्रो. सीआर गौतम, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. विनित मैक्सवेल डेविड और डॉ. शची राय समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।