कही कोई खामी मिली, तो वहीं रहकर कराएंगे सुधार
गर्मियों के दौरान बेहतर जलापूर्ति के लिए नोडल बनाए गए अधिकारियों के यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं पर कोई भी खामी मिलती है, तो वहीं पर रहकर उसे दुरुस्त कराकर मुख्यालय को इसकी जानकारी देंगे। साथ ही नोडल अधिकारियों को गांवों में विजिट के दौरान विडियो बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये विडियो मुख्यालय को भेजे जाएंगे।
कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत
अधिकारियों को नोडल बनाए जाने के साथ-साथ राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम पर जलापूर्ति संबंधी किसी भी समस्या के लिए ग्रामीण फोन कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0522-2239426 रखा गया है। इन शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
चार चरणों में होगी नोडल अधिकारियों की तैनाती
नोडल अधिकारियों की चार चरणों में तैनाती की जाएगी। अगले चरण में अन्य जिलों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती होगी। जिससे हर जिले में जलापूर्ति को बेहतर बनाया जा सके।