लखनऊ। नाैतपा के पहले दिन सोमवार को राजधानी गर्मी और भीषण उमस की चपेट में रही। रविवार की तुलना में सोमवार को तपिश तो ज्यादा नहीं बढ़ी लेकिन उमस से लोगों को तड़पा दिया। गर्म पुरवा हवाएं चलती रहीं। इससे भीड़ से भरी रहने वाली सड़कों और बाजारों में सूनापन नजर आया।
सोमवार को नौतपा के पहले दिन गर्मी पिछले दिनों की तरह ही थी लेकिन उमस की मार ज्यादा महसूस हुई। नमी से भी गर्म हवा के थपेड़ों ने दोपहर के वक्त न बाहर चैन लेने दिया न घर में राहत महसूस हुई। पंखे और कूलर भी राहत न दे सके। इस बीच माैसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। तपिश और लू से बेहाल लोगों को 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश समेत राजधानी में मौसम करवट लेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत हैं। आंधी-बारिश से 29 मई को तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की कमी के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की कमी के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
गर्मी से सूना अमीनाबाद बाजार और धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला