फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगराम में माहभर से बंद पीएचसी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगराम के बहरौली में माहभर से बंद पीएचसी बुधवार से शुरू हो गई। यही नहीं, दर्जनभर मरीज दवा लेने पहुंचे और अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

बहरौली के एएनएम सेंटर पर अस्थाई रूप से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरौली पर करीब एक महीने से ताला पड़ा था। यहां आने वाले मरीज ताला देख लौट रहे थे और झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर थे।
बहरौली के शिवनरायन पांडेय, नीरज सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, दीनू मिश्रा व मो. इदरीश ने बताया कि अमर उजाला में इस बाबत खबर छपने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और पीएचसी का ताला खुल वाया। अब बहरौली सहित आसपास के अन्य गांवों के सामान्य मरीजों को इलाज की सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन

वहीं, मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में बुधवार को सीएचसी के द्वारा कोरोना टेस्ट शिविर लगाने के साथ ही दवाइयां बाटी गईं। इसके अलावा मौतों की सूची को प्रशासन ने तलब किया है।
यह कार्रवाई सिसेंडी में अप्रैल में हुईं मौतों व कोरोना के लक्षणों से मिलते जुलते मरीजों से संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हुई है।
असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन (एएलटी) एचएन पांडेय ने बताया कि कैंप में 42 की एंटीजेन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 19 लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
वहीं, आशा बहुओं को थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर व दवाइयों की किट उपलब्ध कराई गई। बुधवार को डोर-टू-डोर लोगों को चेक कर जुकाम-बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां दी गईं हैं।
ग्राम प्रधान सन्नो जायसवाल ने बताया कि सीडीओ ऑफिस से गांव में हुई मौतों की सूची मांगी गई। इसे ग्राम विकास अधिकारी वंदना शर्मा ने तैयार कर ब्लॉक कार्यालय को भेजा है।
चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड सेंटर बनाए
सरोजनीनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर बुधवार को मरीजों को देखकर दवा देना शुरू कर दिया गया। सीएचसी में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी उपलब्ध है। गर्भवतियों की भर्ती भी शुरू हो गई। हरौनी, नादरगंज, उतरेठिया और चंद्रावल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां टेस्टिंग, आरटीपीसीआर और ट्रैकिंग के साथ ही ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई है। इन सेंटरों द्वारा घर-घर जाकर दवा का वितरण किया जाएगा।
साथ ही पीएचसी हरौनी में कुछ दिनो से वैक्सीनेशन का काम बंद है। सैदपुर पुरही के रोशनलाल और हरौनी के शीतला सिंह ने यहां पहली डोज ली थी। दूसरी डोज के लिए 18 मई की तारीख दी गई थी। लेकिन जब वो पहुंचे तो यह कहकर लौटा दिया गया कि वहां अब वैक्सीन नहीं लग रही है। सीएचसी प्रभारी अंशुमान सिंह से बताया कि अब हरौनी पीएचसी की जगह चंद्रावल में सेंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें