फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हो गया है। आयोजन लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान टैक्स निर्धारण, जल आपूर्ति, साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन और कूडा उठाने सहित शहरी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। नगर निगम ने शहरवासियों से समय पर पहुंचने व अपनी शिकायत से संबंधित जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि समाधान दिवस नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत करने का माध्यम है। इस पहल से लोगों को एक ही स्थान पर सभी सेवाओं का समाधान मिलेगा और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें