फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाउसटैक्स पे करें डेबिट-क्रेडिट कार्ड से

Sat, 23 Nov 2013 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहकर भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था भले ही नगर निगम नहीं शुरू कर पाया लेकिन जल्द ही एक नई सुविधा शुरू हो रही है।
विज्ञापन


जल्द ही डेबिट व क्रेडिट कार्ड से हाउस टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। तैयारियां अंतिम दौर में हैं और इसके लिए नगर निगम का आईसीआईसीआई बैंक से करार भी हो गया है।

इस समय सॉफ्टवेयर की तकनीकी सुरक्षा जांच का काम चल रहा है। उम्मीद है कि दो सप्ताह केअंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

पढ़ें- पांच करोड़ के विकास कार्यों पर रोक

इसके बाद भवन स्वामी एटीएम के जरिए भी अपना गृहकर जमा कर सकेंगे लेकिन इस सुविधा के एवज में उनको सर्विस चार्ज भी अदा करना होगा।

अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक से करार हो गया है। सुरक्षा जांच का काम दो सप्ताह में एनआईसी पूरा कर लेगी। वित्तीय मामला होने के चलते एनआईसी से एनओसी लेना आवश्यक होता है।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

एटीएम के जरिए गृहकर जमा करने वालों को बैंकों द्वारा लिए जाना वाला सर्विस चार्ज अदा करना होगा। यह अधिकतम 1.25 प्रतिशत है। यह शुल्क सुविधा प्रदान करने वाला बैंक लेता है। इसके अलावा भवनस्वामी को कोई चार्ज नहीं देना होगा।

नगर निगम में गृहकर जमा करने की व्यवस्था पिछले कई सालों से ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है मगर यह अब तक पूरी नहीं हो सकी। नगर निगम के सभी छह जोन भी आपस में लिंक नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके कारण घर बैठे गृहकर जमा करने की सुविधा तो दूर किसी दूसरे जोन में (जिसमें मकान न हो) जाकर भी गृहकर जमा करने की सुविधा भवनस्वामियों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें