फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बगैर लाइसेंस कुत्ता टहलाना पड़ा महंगा, 20 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को इंदिरानगर सहित कई क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस का चेकिंग अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण की टीम ने चार व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वैड शामिल रहा। बगैर लाइसेंस कुत्ता टहलाने वाले चार लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके पर दो लाइसेंस भी जारी किए गए। दो लोगों के लाइसेंस एंटी रैबीज वैक्सीनेशन पूर्ण नहीं होने के कारण नहीं बने। एक देशी कुत्ते को अस्थाई रूप से जब्त कर लिया गया। शहर में करीब दस हजार पालतू कुत्ते हैं। इनके लाइसेंस ऑनलाइन भी बनवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें