फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जनसुविधा वाली 23 पार्किंग नगर निगम ने बंद की, ठेकेदारों ने जताया विरोध

विज्ञापन
नगर निगम ने बंद की 23 पार्किंग। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
बिना जनसुविधा (जैसे पेयजल, शौचालय) के नगर निगम की 23 पार्किंगों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने इन पार्किंगों को बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इससे 23 पार्किंगों में अब ठेका व्यवस्था खत्म हो गई है। यहां अब पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं की जा सकेगी। अवैध वसूली होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ठेकेदारों की शिकायत है कि शौचालय जैसी जनसुविधा सड़क पर चलने वाली पार्किंगों में कैसे दी जा सकती है? नगर निगम पार्किंग ठेके निरस्त करने में मनमानी कर रहा है।
इन पार्किंगों का ठेका खत्म
सहारागंज के सामने, चिड़ियाघर के बाहर, अमीनाबाद मंदिर रोड, त्रिलोकनाथ रोड स्थित जनपथ मार्केट, मीराबाई मार्ग स्थित श्रीराम टॉवर के बाहर, ग्लोब मेडिकेयर निराला नगर, विवेकानंद हॉस्पिटल, फ ातिमा हॉस्पिटल, सरकार डायग्नोस्टिक के सामने, प्रगति बाजार कपूरथला, फन मॉल गोमतीनगर, एसआरएस मॉल, सिनेपोलिस मॉल, मेयो हॉस्पिटल, चंदन हॉस्पिटल, पैलासियो मॉल, लोहिया हॉस्पिटल गोमती नगर, कानपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट, विशाल मेगामार्ट आशियाना, मेगामार्ट टेढ़ी पुलिया, आरटीओ ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मोरंग पार्किंग संख्या छह व आठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें