फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पार्किंग के लिए खरीदीं बेकार मशीनें

Mon, 05 Aug 2013 07:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिगत पार्किंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नगर निगम ने डेढ़ लाख रुपए खर्च कर छह हैंड हैंडलिंग मशीनें खरीदी मगर इनका उपयोग ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मशीन केसॉफ्टवेयर को नगर निगम की जरूरत के हिसाब से बनाया ही नहीं गया। न तो मशीनों को लेते समय जांच की गई और न ही भुगतान से पहले।

इस कारण नगर निगम की तीनों भूमिगत पार्किंग में अब भी पहले से छपे कूपन ही दिए जा रहे हैं।
मशीन न चलाए जाने के बावत कर अधीक्षक श्रीधर यादव का कहना है मशीनों से गलत पार्किँग रेट की पर्ची निकल रही है। इस कारण इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट भी अपर नगर आयुक्त को भेजी गई है। अमीनाबाद में झंडे वाला पार्क को मिलाकर नगर निगम की शहर में तीन भूमिगत पार्किंग हैं। हर पार्किंग पर दो मशीन उपलब्ध कराने के लिए छह मशीनें ली गईं।
विज्ञापन


मशीन न चलाए जाने के बावत कर अधीक्षक श्रीधर यादव का कहना है मशीनों से गलत पार्किँग रेट की पर्ची निकल रही है।

इस कारण इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी अपर नगर आयुक्त को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें