फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैसाखी पर निकलेगा नगर कीर्तन, गतका दल दिखाएंगे जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज की ओर से बैसाखी व श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर 10 अप्रैल को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन सुबह 6:30 बजे गुरुद्वारा नाका हिंडोला से चलकर 10 बजे गुरुद्वारा याहियागंज पहुंचेगा।
विज्ञापन

गुरद्वारा के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं एवं सभी गुरुद्वारे साहिब शामिल होंगे। डॉ. अमरजोत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान आगे-आगे गतका दल जौहर दिखाएंगे। गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी की ओ से मिस्सी रोटी व प्याज प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहब जी शोभायमान होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें