फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोद लिए गांवों में पहुंची नैक टीम, ग्रामीणों से किया संवाद

Wed, 04 Jun 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोद लिए गांवों में पहुंची नैक टीम, ग्रामीणों से किया संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में निरीक्षण के लिए आई राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम दूसरे दिन मंगलवार को विवि के गोद लिए गांव चक्करपुरवा पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से संवाद किया और गांव में विवि की एनसीसी व एनएसएस इकाइयों के किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही वर्तमान व पूर्व छात्रों से संवाद किया। इसमें उनके विवि के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रवक्ता डॉ. रुचिता चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन नैक टीम ने विवि की प्रयोगशालाओं की स्थिति, संसाधनों, उपकरणों, सुरक्षा मानकों के साथ विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रायोगिक कार्यों, तकनीकी संसाधनों, नवाचार के बारे में जांच की गई। नैक पीयर टीम ने जिम्नेजियम, मैकेनिकल वर्कशॉप, मीडिया लैब, इंग्लिश लैब, मैकेनिकल इंजीनियरिंग लैब, उर्दू लैंग्वेज लैब, नेटवर्किंग लैब आदि स्थानों पर भी पहुंची।
टीम ने साफ-सफाई और संरचना उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता सुरक्षा उपाय (जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड, वेंटिलेशन आदि), छात्रों की सहभागिता और प्रैक्टिकल रिकॉर्ड, तकनीकी सहायक स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। वहीं अंतिम सत्र में आईक्यूएसी ऑफिस, परीक्षा, समर्थ सेक्शन, रजिस्ट्रार ऑफिस के साथ ही शाम में विवि के कार्यपरिषद के माननीय सदस्यों के साथ हाइब्रिड मोड में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें