फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंप्यूटराइज पंजीकरण शुरू, गर्भवती महिलाओं को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में शनिवार से कंप्यूटर से ओपीडी का पंजीकरण शुरु हो गया। कंप्यूटराइज पर्चे की वैधता 15 दिनों तक होगी।जिला महिला अस्पताल में हर रोज करीब 600 से 700 महिलाओं का इलाज होता है। अभी तक ओपीडी पंजीकरण पर्चा बनवाने में समय लगता था। गर्भवती महिलाओं को लाइन में खड़े होने में दिक्कत होती थी। शनिवार से महिला अस्पताल में कंप्यूटराइज पर्चा बनने की शुरुआत हो गई। पर्चा काउंटर पर दो कंप्यूटर लगाए गए हैं। एक सामान्य पर्चा का काउंटर भी साथ-साथ संचालित होता रहेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि कंप्यूटरीकृत पर्चा बनने से मरीजों को राहत मिलेगी। दोबारा इलाज कराने आने पर सिर्फ आधार कार्ड संख्या बताते पर पूर्व में इलाज का विवरण भी मिल जाएगा। महिला अस्पताल को पेपरलेस बनाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें