फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गार्ड की मौत का रहस्य गहराया, दोबारा जांच की मांग

Mon, 28 Oct 2024 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में 19 अक्तूबर को एक नामी होटल से संदिग्ध हालात में गिरकर हुई गार्ड नितिन (46) की मौत का रहस्य गहराता चला जा रहा है। घटनास्थल से उसका मोबाइल भी गायब था। मृतक के भाई ने रविवार को कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आलमबाग के वीआईपी रोड पर रहने वाले जितेंद्र कुमार के मुताबिक उनके भाई नितिन दामोदर नगर में रहकर स्टीडफास्ट सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। 19 अक्तूबर को उनकी ड्यूटी होटल के पांचवें तल पर थी। देर रात डयूटी के दौरान वह संदिग्ध हालात में सातवें तल से गिर गए थे। जितेंद्र का आरोप है कि घटनास्थल से भाई का मोबाइल और पर्स गायब था। मोबाइल पर कॉल जा रही है, पर कोई उठा नहीं रहा है। उन्होंने दोबारा जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें