फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ममेरे भाई ने ई रिक्शा चालक पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में 11 नवंबर की दोपहर मामूली बात पर ई रिक्शा चालक सुफियान पर उनके ममेरे भाई सुहैल ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सुफियान के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, अवध विहार कॉलोनी निवासी सुफियान (22) बुधवार दोपहर ई रिक्शा लेकर चिल्लावां कट के पास खड़े थे। इसी बीच उनका ममेरा भाई सुहैल बाइक से वहां पहुंचा और सुफियान से ई रिक्शा हटाने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सुहैल ने कुल्हाड़ी से सुफियान के सिर पर दो वार किए। हमले में सुफियान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद आरोपी भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुफियान के भाई रेहान की तहरीर पर हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें