फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड मंत्रा : छोटी बचत, लंबी अवधि, मोटा मुनाफा है बाजार का असली मंत्र, दिए गए निवेश के ये टिप्स

Fri, 28 Mar 2025 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Mutual Fund Mantra: मिरे एसेट और अमर उजाला के साझा सहयोग से निरालानगर स्थित होटल रेगेनेंट में एमएफ मंत्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने निवेश को लेकर टिप्स दिए।
 
विज्ञापन
एम एफ मंत्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते डॉ विशाल सक्सेना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिरे एसेट के यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड के रीजनल सेल्स हेड मुकेश कुमार ने शहर की महिलाओं को लक्ष्य आधारित निवेश के गुर सिखाए। म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिये आधी आबादी बाजार के साथ साथ कैसे अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल कर सके, इसके तरीके बताए गए। उतार चढ़ाव वाले शेयर बाजार में सीधे निवेश की बजाय म्यूचुअल फंड के जरिये छोटी बचत, लंबी अवधि और मोटा मुनाफा को ही बाजार का असली मंत्र बताया।

विज्ञापन


मिरे एसेट और अमर उजाला के साझा सहयोग से निरालानगर स्थित होटल रेगेनेंट में एमएफ मंत्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। म्यूचुअल फंड और बाजार के विशेषज्ञ मिरे एसेट के मुकेश कुमार ने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश में अभी आधी आबादी बहुत पीछे है। 2019 में जहां 45 लाख महिलाएं म्यूचुअल फंड में निवेश करती थीं, वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर करीब 75 लाख हुई। लेकिन, अभी भी वह इस दिशा में काफी पीछे हैं। इसमें भी दिल्ली एनसीआर की महिलाएं सबसे आगे 10.5 प्रतिशत हैं। लखनऊ शहर की महिलाएं भी आगे बढ़ें, इस दिशा में हमें काफी जागरुकता फैलानी है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं भरोसा और रिश्ते बनाने को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। लेकिन, उनको खर्च को लिखकर उसका प्रबंधन करना चाहिए, जिससे फालतू के खर्च पर रोक लगाके 99 रुपये से भी छोटी बचत के जरिये बड़ा मुनाफा कमा सकें। क्योंकि घर में पड़ी हुई छोटी बचत निरर्थक साबित होती है जबकि म्यूचुअल फंड में निवेश से वह बाजार के साथ साथ बढ़ती है। बताया कि एक साथ निवेश करना है तो 5000 रुपये से लेकर 10 करोड़ तक का भी निवेश कर सकते हैं। क्योंकि, स्टॉक मार्केट में जोखिम बहुत है। पहले म्यूचुअल फंड के जरिये पैसा कमा लें फिर उसे शेयर बाजार में लगाएं।
विज्ञापन


लंबी अवधि से मिलेगा बड़ा मुनाफा

शिक्षाविद व अर्थशास्त्री डॉ विशाल सक्सेना ने बताया कि महिलाएं इसलिए भी सबसे बड़ी निवेशक हैं, क्योंकि वह घर की जरूरतों से छोटी छोटी बचत कर अपने पास रखती रहती हैं, जो कि गाढ़े वक्त में काम आती है। इसलिए महिलाओं को और भी ज्यादा जागरुक होना है, जिससे कि उनकी छोटी बचत बाजार के लिहाज से उनको रिटर्न भी दे। बताया कि अगर बेटी के नाम पर एक लाख रुपया निवेश कर 30 साल के लिए छोड़ दें तो 30 साल बाद वह 66 लाख से ज्यादा होगा। म्यूचुअल फंड औसत 15 प्रतिशत का लाभ देता है। वहीं बैंक 3.5 प्रतिशत रिटर्न देता है जबकि हर साल महंगाई ही 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ जाती है। ऐसे में बैंक में निवेश से महंगाई की दर को कैसे पीछे छोड़ सकेंगे। बताया कि अभी मार्केट छह महीने से हल्की कमजोर है, लेकिन फिर भी शेयर बाजार के मुकाबले म्यूचुअल फंड में मामूली सा ही नुकसान है।
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड से खरीदी थी पहली कार

म्यूचुअल फंड से खरीदी थी पहली कार - फोटो : अमर उजाला।
शहर की ही निवेशक व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई की अध्यक्ष ममता जिंदल ने भी अपनी जिज्ञासा शांत की। साथ ही यह भी बताया कि 1988 में बिना पति को बताए म्यूचुअल फंड की छोटी छोटी बचत से ही जिंदगी की पहली कार खरीदी थी। अलग अलग स्तर की महिलाओं के लिए उन्होंने भी म्यूचुअल फंड को जरूरी बताया।

बच्चों के लिए कौन सा म्यूचुअल फंड अपनाए
शहर की ही अलकनंदा अपार्टमेंट से आईं वंदना शुक्ला ने बच्चों के बेहत भविष्य के लिए एफडी को सुरक्षित बताते हुए सवाल पूछे। मिरे एसेट के मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चों के जन्म के समय से या फिर हर साल, हर सप्ताह और हर दिन के लिहाज से निवेश किया जा सकता है। यह राशि कुछ भी हो सकती है। इसमें करीब 15 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है। मियाद जितनी लंबी होगी उतना ही मुनाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें