फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदार मुसलमान भी लखनऊ में पीएम मोदी के साथ करेंगे योग

Sun, 11 Jun 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी व लखनऊ के शिया कॉलेज में योग की क्लास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुसलमानों के योग करने पर कई मुस्लिम संगठनों की आपत्ति के बावजूद इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम रोजेदार योग करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में करीब 55 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। जहां उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक महिराज ध्वज ने पीटीआई के हवाले से कहा है कि अब तक योग दिवस में भाग लेने के लिए मुस्लिम समाज के लगभग एक हजार लोगों ने हमसे सम्पर्क किया। जिसमें से 300 लोगों का नाम तय हो गया है। मुस्लिम सुबह सहरी के बाद योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं, योग दिवस में भाग लेने के लिए प्रदेश में अलग-अलग जगह लोगों को सही आसन करने के तरीके बताए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज में भी स्वास्‍थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए योग की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें