फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांप्रदायिकता के खिलाफ एक हों मुस्लिम'

Mon, 28 Apr 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुसलमानों से अपील की है कि वह सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर उनका विरोध करें। उनका कहना है कि मजबूत उम्मीदवार को वोट करें।
विज्ञापन


वाराणसी में चुनाव को लेकर राजधानी में शनिवार रात को मौलाना कल्बे जव्वाद के आवास पर हुई बैठक के बाद उलमा ने तय किया है कि मुसलमान एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के विरोध में वोट करेंगे।

साथ ही कांग्रेस के खिलाफ किसी मजबूत उम्मीदवार को जिताएंगे।

रविवार को मौलाना कल्बे जव्वाद ने संयुक्त बयान जारी करते हुए मुसलमानों से अपील की कि वाराणसी चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को एकमत होकर वोट दें जो उनकी मजहबी आजादी के साथ उनके शैक्षिक संस्थानों व वक्फ संपत्तियों की रक्षा कर सके।
विज्ञापन

ताकि वोट का लाभ मिले

उन्होंने बताया कि वाराणसी के मुस्लिम उलमा व लखनऊ उलमा की संयुक्त बैठक में यह भी प्रस्ताव पास किया गया।

प्रस्ताव में कहा गया कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए मुसलमान एकजुट होकर मतदान करें ताकि मुस्लिम वोट बैंक का लाभ आने वाले दिनों में मुसलमानों को मिल सके।

गौरतलब है कि वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में हैं वहीं आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल मोदी को चुनौती दे रहे हैं।

वहीं कांग्रेस से अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में मुस्लिम वोटों को लेकर कई प्रकार के आकलन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा की कवायद जारी

वोट देने के लिए मुस्लिमों में अभी भी भले ही एक राय न हो लेकिन भाजपा की मुस्लिम वोटों को रिझाने की कोशिशें जारी हैं।

आज लखनऊ में रोड शो करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपील की कि एक बार मुस्लिम भाजपा पर यकीन तो करके देखें।

राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में रोड शो किया। जिसमें उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

यह रोड शो चालीस किलोमीटर लंबा था, जिसमें भाजपा के कई नेता शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें