रक्षाबंधन पर बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बच्चियों और महिलाओं ने सीएम अखिलेश यादव की कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। राखी बांधने वालों में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी थी।
उन्होंने अल्पसंख्यकों को योजनाओं में 20 फीसदी आरक्षण देने के कैबिनेट के निर्णय की सराहना की। इसके लिए मुख्यमंत्री का शुक्त्रिस्या भी अदा किया।
ब्रह्माकुमारियों ने भी अखिलेश को रक्षा सूत्र बांधे। युवा सपा नेत्री किरन जाटव भी राखी बांधने वालों में शामिल थीं।
कल करेंगे डालीगंज ओवरब्रिज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डालीगंज क्रॉसिंग पर बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज का शुक्रवार की सुबह औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह पुल फिलहाल जनता के इस्तेमाल के लिए खोला जा चुका है।
वहीं समारोह की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार से ही बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे त्योहार के दिन लोगों को एक बार फिर सीतापुर रोड पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ा।