फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को बताया कट्टरपंथी मुल्लाओं का संगठन

Thu, 22 Mar 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डा.वसीम रिजवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने बुधवार को एक बार फिर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि तीन तलाक पर बन रहे कानून को लेकर कुछ कट्टरपंथी उलमा महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को एक बयान में वसीम ने कहा, कुछ कट्टरपंथी मुल्लाओं के संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तय कर लिया है कि न तो देश का कानून मानेंगे और न अदालतों के फैसलों को।

मुस्लिम महिलाओं को गुमराह कर तीन तलाक पर बन रहे कानून का विरोध करवाया जा रहा है जबकि यह कानून मुस्लिम महिलाओं के हक में है। लोग कह रहे हैं कि जब पति जेल में होगा तो घर कैसे चलेगा?
विज्ञापन


लेकिन जब पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल कर घर से ही निकाल दिया तो कहां का घर और कैसा खर्च? उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दुश्मन देशों के साथ मिल कर काम करता दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें