फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की सरकार से मांग : पैगंबर पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले का पार्टी से निलंबन पर्याप्त नहीं 

Tue, 07 Jun 2022 11:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बोर्ड के महासचिव ने कहा कि पिछले दिनों देश की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी कर सभी मुसलमानों को तकलीफ पहुंचाई और विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई।
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी से निलंबित किए जाने को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पर्याप्त नहीं माना है। बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले दिनों देश की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी कर सभी मुसलमानों को तकलीफ पहुंचाई और विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि ऐसे में जघन्य अपराध करने वालों को पार्टी से निलंबित करना निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि ऐसे कुकृत्य करने वालों को कठोर दंड दिया जाए और कानूनी कार्यवाही की जाए। मौलाना ने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाए जो विभिन्न धर्मों के आस्था के प्रतीकों का अपमान को निंदनीय अपराध घोषित करता हो और उस पर तत्काल और उचित कानूनी कार्यवाही हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें