फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, रिवरफ्रंट पर होगा लाइट एंड साउंड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लोहिया पार्क में म्यूजिकल प्ले फाउंटेन और गोमती रिवरफ्रंट पर वाटर बेस्ड लाइट एंड साउंड शो तैयार किया जाएगा। वहीं, ग्रीन कॉरिडोर के तहत बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का काम पूरा कर जल्द यातायात शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोहिया पार्क में रंगीन रोशनी और संगीत से युक्त फाउंटेन के साथ मल्टी एक्टिविटी झूले लगाए जा रहे हैं। इसे दिसंबर तक शुरू करने का लक्ष्य है। वहीं, रिवरफ्रंट पर लेजर, प्रोजेक्टर और लाइट-साउंड तकनीक से उत्तर प्रदेश के इतिहास और लखनऊ की नवाबी संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में क्लोवर लीफ, नाला और सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य भी जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें