फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल माध्यम संगीत

विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस ऑफ अव
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस ऑफ अवध शुरू हुई। पहले दिन गायन और वादन श्रेणियों में कुल 34 युवा कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी मुक्तिनाथानंद ने किया। उन्होंने कहा कि संगीत ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है। पहले दिन वादन श्रेणी में सात और गायन श्रेणी में 27 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इनमें 26 कलाकार ख्याल और ध्रुपद में रहे, जबकि एक ने ठुमरी प्रस्तुत की। ये कलाकार लखनऊ, कानपुर और अयोध्या सहित कई शहरों से आए हैं। प्रतियोगिता में पं. मिलन देबनाथ, डॉ. सीमा भारद्वाज और अन्य संगीत मनीषी निर्णायक मंडल में शामिल हैं। भातखंडे एल्युमनाई एसोसिएशन की ओर से संगीत मिलन कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस ऑफ अव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें