फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भारतेंदु नाट्य अकादमी में संगीत की शिक्षा शुरू, अब रंगमंच के साथ-साथ सीखेंगे संगीत की बारीकियां

Wed, 18 Jun 2025 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारतेंदु नाट्य अकादमी में अब विद्यार्थी रंगमंच के साथ संगीत की बारीकियां भी सीखेंगे। यहां वाद्ययंत्रों के साथ प्रशिक्षक की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतेंदु नाट्य अकादमी में विद्यार्थी रंगमंच के साथ अब संगीत की बारीकियां भी सीखेंगे। इसके साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लैब की भी स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


बीएनए की स्थापना 1975 में की गई थी। यहां नाट्य कला से संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए देश के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं आते हैं। नाटक के मंचन में संगीत अहम पक्ष होता है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि 50 वर्षों में यहां संगीत की कोई स्थायी आधुनिक सुविधाओं से लैस कंप्यूटर लैब की भी की जाएगी । 

ये भी पढ़े- Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर में चोरी, बदमाश नकदी और डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन


भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि संगीत रंगमंच का अहम हिस्सा है। इसे ध्यान में रखते हुए अकादमी परिसर में ही संगीत कक्ष की स्थापना की जाएगी। कथ निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, जिसे साउंडप्रूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगीत कक्ष में परंपरागत के साथ आधुनिक वाद्ययंत्रों का भी संयोजन होगा, जिससे विद्यार्थियों को रंगमंच से संबंधित संगीत तैयार करने में आसानी होगी। प्रशिक्षक के रूप में संगीत विशेषज्ञ की तैनाती भी की जाएगी।

डॉ. रतिशंकर ने बताया कि अब नाटकों का मंचन हाईटेक होता जा रहा है। हमारे यहां परास्नातक करने वाले विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर अकादमी में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की भी स्थापना की जाएगी। यहां पर छात्र एनिमेशन, डिजाइनिंग और लाइटिंग के संबंध में जानकारी हासिल कर मंच के प्रस्तुतिकरण को बेहतर कर सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें