फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत और नृत्य से दूर होता है अवसाद

विज्ञापन
कथक कार्यशाला का समापन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान और अटल अंजुरी क्लब की ओर से 15 दिवसीय कथक कार्यशाला के समापन पर 31 छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि संगीत और नृत्य मन के अवसाद दूर करते हैं। कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह साधना है, जो ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भी दिखाती है। विशिष्ट अतिथि बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष प्रो. कुमकुम धर ने कहा कि जब चित्त कलाओं में लगता है तो अन्य दिशाओं में मन नहीं भटकता। बिरजू महाराज संस्थान में कोई भी नृत्य और वादन की कला सीख सकता है। महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. प्रिया मुखर्जी ने छात्राओं की सराहना की। प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई, नृत्यांगना अर्चना तिवारी, अटल अंजुरी क्लब की प्रभारी प्रो. शालिनी श्रीवास्तव, कथक संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, प्रो. विनीता लाल, प्रो. शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. क्रांति सिंह, ले. प्रतिमा शर्मा, डॉ. भास्कर शर्मा आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें