फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेना के शौर्य, पराक्रम से परिचय कराएगा शौर्य संग्रहालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शौर्य संग्रहालय में सेना के शौर्य, पराक्रम और इतिहास को करीब से देखा व समझा जा सकेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इकाना स्टेडियम के पास भारतीय नौसेना के पराक्रम और गौरव को समर्पित इस संग्रहालय की स्थापना की जा रही है। इसका उद्देश्य भारतीय नौसेना के साहस, ऐतिहासिक उपलब्धियों और वीरगाथा को जनता तक पहुंचाना है।



मंत्री ने बताया कि संग्रहालय में मल्टीमीडिया डिस्प्ले, विवरण और घटना की जानकारी कहानियों के माध्यम से बताई जाएंगी। यहां नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती में स्थापित उपकरणों के अलावा नौसेना के सी-किंग हेलीकॉप्टर, सी-हैरियर वायुयान को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देश का पहला संग्रहालय होगा, जहां युद्धपोतों एवं जलयानों का संग्रह होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के संयुक्त प्रयास से बनने वाला संग्रहालय आधुनिक तकनीक से लैस होगा। नौसेना के शौर्य अभियानों को दिखाने के लिए वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) का इस्तेमाल होगा। विशेषज्ञों की कार्यशालाओं और व्याख्यानों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें