फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के मुंशी की गला घोंटकर हत्या, घर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के पुरवा गांव निवासी संजीत शर्मा (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में तख्त पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

पास में देसी शराब की दो बोतलें भी पड़ी थीं। युवक के गले में चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। संजीत तहसील में लेखपाल का मुंशी था।
उसके बहनोई ने हत्या की तहरीर दी है। संदेह के आधार पर छह ग्रामीणों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में स्पष्ट हो गया कि युवक शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार रात उसने किसी के साथ घर में शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीत रोज सुबह पांच बजे के आसपास उठ जाता था, लेकिन शुक्रवार को सुबह जब आठ बजे तक नहीं उठा तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया।
जवाब न मिलने पर पीछे के दरवाजे पर गए, जहां देखा कि पिछला दरवाजा अंदर से बंद है। कमरे में युवक तख्त पर अचेत पड़ा था। इसके बाद किसी तरह बंद मुख्य दरवाजा खोला और आसपास के और लोगों को जानकारी दी।
संजीत के पिता गंगा प्रसाद व मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह छोटी बहन ममता के साथ में रहता था।
भाई बहन दोनों अविवाहित हैं। बहन अभी रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी गई है और बड़ी बहन रीता ससुराल में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें