फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सभासद के पुत्र की हत्या, भड़के लोगों ने हाईवे जाम कर घंटों किया प्रदर्शन

Fri, 18 May 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बा के वार्ड कोठी के सभासद रामगोपाल यादव के पुत्र दुर्गेश यादव (32 वर्ष) की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। मोहल्ले में ही एक व्यक्ति के यहां तेरहवीं में शामिल होने आए अपने मित्र को वह छोड़ने के लिए ठाकुर वार्ड की ओर निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो दुर्गेश ठठारहि वार्ड में घायल अवस्था में पड़ा मिला। लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई। सभासद ने कस्बे के ही दुर्गेश तिवारी, पप्पू और अन्य दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

सभासद रामगोपाल का कहना है कि उन लोगों ने दुर्गेश की हत्या लाठी डंडे से पीटकर की है। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के लिए रात में ही फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन


घटना से भड़के परिवारीजनों ने पूर्व विधायक राममगन रावत के साथ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे, हैदरगढ़-रायबरेली व भिटरिया-बाराबंकी मार्ग जाम रहा। इस कारण लोगों को तेज धूप में काफी परेशानी हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एएसपी ने परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें