फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौने के डिब्बे से मिली बंदूक, 7 साल के बच्चे ने खुद को मार ली गोली

Fri, 18 May 2018 01:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में सुबर्बन मिनियापोलिस स्थित घर में एक मां तब हैरान रह गई जब उसने अपने बेटे को खून से लथपथ पाया। 7 साल के बच्चे ने खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक वह हैंडगन बच्चे के खिलौने के डिब्बे से उसे मिली थी। पुलिस को प्लेमाउथ के अपार्टमेंट से यह सूचना गुरुवार दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय) दी गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने देखा कि 7 साल के कियारिस सैमुअल्स ने खुद को गोली मारी हुई है और उसके सिर से खून बह रहा है। शुक्रवार को मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कियारिस के साथ अन्य तीन बच्चे भी वहां मौजूद थे। वह बिना किसी बड़े की निगरानी में थे जिस वक्त उन्हें खिलौने के डिब्बे से बंदूक मिली। जिसके बाद अन्य तीन बच्चे कमरे से बाहर निकल गए और कियारिस ने गलती से खुद पर गोली चला ली। 

प्लेमाउथ पुलिस प्रमुख मिशेल गोल्डस्टीन ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही कियारिस की मां घर पर आ गईं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कियारिस की मां ने पुलिस को दी सूचना में कहा कि उसे नहीं पता कि बच्चों के खिलौने के डिब्बे बंदूक कहां से आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बंदूक के मालिक की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें